मनेन्द्रगढ़

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “एमसीबी जिला प्रेस क्लब” की अनूठी पहल…दिवंगत पत्रकारों के घर जाकर उन्हें किया याद, परिजनों का किया सम्मान…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ के दिवंगत पत्रकारो स्व. महावीर प्रसाद पोद्दार , स्व. सुरेश अग्रवाल, स्व. शिव शर्मा , स्व. जाबिर खान , स्व. रामजी अग्रवाल, स्व. एम के पाल, स्व. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के घर पहुंच उनको याद किया गया. साथ ही उनके परिजनों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाचार पत्र के सीनियर अभिकर्ता भगवानदास गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिये शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सुरुआत श्याम सुंदर पोद्दार के निवास से हुआ . इस अवसर श्याम सुंदर पोद्दार काफी भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार सभी पत्रकार साथियों के साथ हमेशा खड़ा है. जब भी जिस प्रकार से मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी हर संभव मैं पत्रकार साथियों के लिए खड़ा रहूंगा। वहीं संगठन के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार सतीस गुप्ता ने कहा कि पोद्दार परिवार से पुराना नाता रहा है. इससे पहले भी पत्रकारिता पर आयोजित कार्यशाला के आयोजन में सहयोग मिला था. आगे जब भी ऐसी कोई योजना बनेगी और इनके द्वारा सहमति दी जाएगी तो कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

पहली बार प्रेस क्लब द्वारा की गई इस पहल की परिजनों ने काफी सराहना की। इस मौके पर रंजीत सिंह, सतीश गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, रफ़ीक मेमन मृत्युंजय चतुर्वेदी,राजीव वर्मा, रमन सिंह, श्रीकांत शुक्ला, सरवर अली, विनय पांडेय, राजा मिश्रा, शुद्धू लाल वर्मा, गुरदीप अरोरा, प्रशांत तिवारी, गोपाल गुप्ता, रविकांत सिंह राजपूत, अरुण श्रीवास्तव,शिवनारायण यादव, दिनेश द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, सुजीत शाह, विनीत जायसवाल, मनीराम सोनी उपस्तिथ थे ।

Related Articles

Back to top button