
राजपुर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवासायी एवं समाज सेवी ने एक बार फिर से गरीबो को ठंड से बचने के लिए वृद्ध जनो में कम्बल का वितरण किया गया।। राजपुर के समाज सेवी अशोक अग्रवाल जी की अब कंबल मैन के नाम से प्रख्यात हो चुके हैं ने पुनः लगातार तीसरे वर्ष भी विधानसभा सामरी के विभिन्न पंचायतों में निशक्त बुजुर्ग जन व महिला पुरषों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।बुधवार को ग्राम पंचायत बैड़ी व लाऊ में पांच हजार कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा था जिसमें ग्राम बैड़ी एवं लाउ में सैकडो बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषो को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान राजेश पांडेय उर्फ टिल्लू ,श्रवण भारती, लाउ सरपंच बबन राम ,घुरन यादव व दर्जनों नागरिक उपस्थित थे!



