बलरामपुररामानुजगंजसूरजपुर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वन मंत्री मो अकबर के नाम पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डौरा कर अवैध उगाही

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

प्रतापपुर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वन मंत्री मो अकबर के नाम पर एक क्रेटा कार क्रमांक सीजी 30 D 9123 से गेम रेंजर के घर अवैध उगाही करने पहुंचे आरोपितों के विरुद्ध प्रतापपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


इस संबंध में आवेदक प्रतापपुर निवासी विरेंद्र पांडेय जो कि बलरामपुर जिले के गेम रेंज कोदोरा में वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर तैनात हैं उन्होंने प्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि रविवार की शाम लगभग छह सात बजे के बीच आवेदक जब अपने घर पहुंचे तो देखा कि बलरामपुर जिला अंतर्गत डौरा निवासी अभिषेक गुप्ता व मेसरी उर्फ उमेश गुप्ता उनके घर से बाहर निकल रहे थे यह देखकर आवेदक ने उनसे पूछा की आप लोग मेरी अनुपस्थिति में मेरे घर में किस लिए आए थे तो आरोपितों ने कहा कि वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के लोग हैं

तथा चुनाव में होने वाले खर्च के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पैसा देना है इसलिए वन मंत्री मो अकबर के कहने पर सभी वन परिक्षेत्रों से पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। आरोपितों ने आवेदक से कहा कि आप तत्काल पैसे कि व्यवस्था करें आप से पहले भी पैसा मांगा गया था पर आप ने अभी तक नहीं दिया है जिस पर आवेदक ने पैसा देने से इंकार किया तो आरोपित भड़क ग‌ए और आवेदक को आपके सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी बोलकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। आवेदक द्वारा गाली गलौज देने से मना करने पर आरोपितों ने आवेदक के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। घटना को देखकर जब आस पड़ोस के लोग आरोपितों की ओर दौड़े तो आरोपित मौके पर ही अपनी कार छोड़कर भाग खड़े हुए। शिकायत में आवेदक ने बताया है कि आरोपित इससे पहले भी कई बार उनसे फोन पर पैसे की मांग कर चुके हैं।



कार पर लिखा है भाजपा मंडल अध्यक्ष डौरा

बता दें कि जिस क्रेटा कार क्रमांक सीजी 30 डी 9123 से आरोपित वन परिक्षेत्र अधिकारी विरेंद्र पांडेय के घर अवैध उगाही करने पहुंचे थे उस कार के सामने की ओर लगी प्लेट में भाजपा मंडल अध्यक्ष डौरा जिला बलरामपुर लिखा हुआ है इस बात का जिक्र भी शिकायत में किया गया है। बहरहाल जो भी हो पर कार पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लिखे होने के कारण प्रतापपुर का राजनैतिक माहौल अच्छा खासा गरमा गया है साथ ही यह मामला लोगों के बीच चर्चा का भी विषय बना हुआ है।

आवेदक कि शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध धारा 294, 506 के विरुद्ध अपराध दर्ज कर घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है तथा आरोपितों को गिरफ्तार करने उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button