छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

गौवंश हत्यारे का मकान रेलवे प्रशासन ने किया ध्वस्त, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ के प्रतिवेदन पर हुआ कार्यवाही,आरोपी को गौहत्या करते पुलिस ने रंगों हाथ किया था गिरफ्तार, मौके पर भारी संख्या में रेलवे पुलिस रही मौजूद…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS
आरोपी का मकान तोड़ते रेलवे कर्मचारी

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में गौवंश के हत्या के आरोपी का मकान रेलवे प्रशासन ने तोड़ दिया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों मनेन्द्रगढ़ के वार्ड नंबर 04 में निवास कर रहे खुर्शीद अनवर नामक व्यक्ति को स्थानीय लोगो की शिकायत पर गौवंश की हत्या करते हुवे मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने रंगों हाथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद शहर के सभी सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुवे आरोपी के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही थी

इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक सुनीता मिंज ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार द्वारा रेलवे प्रशासन को प्रतिवेदन भेजा गया था.जिसके बाद जांच में पाया गया कि आरोपी का मकान रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कराया है.जिसपर रेलवे प्रशासन ने तीन दिन पहले नोटिस चश्पा कर मकान खाली करने को कहा गया था उसी नोटिस पर कार्यवाही करते हुवे आरोपी का मकान तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी लोग रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण कर मकान का निर्माण कराए हैं आने वाले समय मे उन सभी पर कार्यवाही की जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button