छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, झंडा दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को किया सम्मानित…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सैनिक कल्याण बोर्ड के द्वारा के द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमसीबी कलेक्टर पी.एस. ध्रुव, सैनिक कल्याण बोर्ड सचिव सेवानिवृत्त कमांडर रंजीत सिंह विष्ट,अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर,एसडीएम अभिषेक कुमार, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा,मूलचंद चोपड़ा,एसडीओपी राकेश कुर्रे व सैनिक कल्याण बोर्ड सदस्य रंजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान द्वितीय विश्व युद्ध मे शामिल ग्राम घुटरा निवासी दिवंगत सिपाही बच्चा लाल की धर्मपत्नी उर्मिला को चिकित्सा सहायता हेतु दस हजार एवं पूर्व सैनिक शिव नरेश मिश्रा को तीस हजार रुपए व शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

Related Articles

Back to top button