कोरियाछत्तीसगढ़

निसंतान वृद्ध ने जिसे देख रेख के लिए रखा अपने पास वही उतारा मौत के घाट,शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरिया। थाना झगड़ाखांड अंतर्गत पुलिस चौकी कोड़ा के ग्राम नेवरी में एक निसंतान वृद्ध अपनी देखभाल के लिए अपने भतीजे को साथ में देख-भाल के लिए रखी थी मगर वही भतीजा मामूली विवाद में वृद्ध को इतना मारा की वृद्ध की मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामचंद्र पिता वीरसाय गोड़ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नेवरी के द्वारा पुलिस चौकी कोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, कि इसकी मौसी मृतिका सुखमंती गोंड पति स्व.मोहन सिंह गौड़ उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम नेवरी को उसका भतीजा भजन सिंह गौड़ पिता वीर साय गोड जिसे मृतिका उसकी अपनी कोई औलाद नहीं होने से अपने देखभाल के लिए अपने साथ रखी थी, जो घरेलू विवाद पर हाथ झापड़ तथा जलती हुई लकड़ी डंडा से मारपीट कर चोटें पहुंचाया था ,जिससे रात में सुखमंती की मृत्यु हो गई है। घटनाक्रम की जानकारी थाना प्रभारी झगराखाड़ प्रद्युम्न तिवारी के द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को दी गयी वहीं आलाधिकारियों से निर्देश मिला कि इस संबंध तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी किया जाए. जिसके बाद सूचना पर मर्ग एवं धारा 302 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, अपराध पंजीबद्ध करने पश्चात थाना प्रभारी झगराखाड़ प्रदुमन तिवारी ने पुलिस चौकी कोड़ा के प्रभारी जे.डी. कुशवाहा एवं अन्य पुलिस कर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचकर प्रकरण की विवेचना, एवं मृतिका के शव की पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु शव को सी.एच.सी. मनेंद्रगढ़ भेजा गया,एवं आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button