कुसमीबलरामपुररघुनाथनगरराजपुररामानुजगंजवाड्रफनगरशंकरगढ़

बलरामपुर प्रेस क्लब स्थापना के बाद जिला स्तरीय प्रथम होली मिलन समारोह ब्लॉक के सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ मनाया

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर प्रेस क्लब ने जिला स्तरीय ब्यकाफॉल नदी किनारे होली मिलन समारोह आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों, डीजे साउंड, मांदर के थाप पर धूमधाम से मनाया। होली मिलन समारोह में बलरामपुर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज व वाड्रफनगर के पत्रकार उपस्थित होकर रंग, अबीर, गुलाल की बौछार कर मांदर के थाप पर थिरके।


बलरामपुर प्रेस क्लब के  प्रथम होलि मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले मिलकर धूमधाम से मनाया।

सर्व प्रथम जिला संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकारों को फूल माला, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

जिले के संरक्षक बैजनाथ केसरी हरीश मिश्रा धुरंधर तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के सभी पत्रकारों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए सभी को मिलकर प्रेस क्लब बलरामपुर को मजबूत करना है



बलरामपुर प्रेस क्लब के प्रथम अध्यक्ष सतीश गुप्ता अपने उद्बोधन में जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय प्रेस क्लब के  अध्यक्ष सदस्य व संरक्षक को का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया एवं सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीया

राजपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस क्लब के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।



होली मिलन समारोह में जिले सहित ब्लॉक के पत्रकार एक स्थान पर उपस्थित होकर एकता का परिचय दिए। सदस्यों ने प्रस्ताव दिया कि आने वाले समय पर होली मिलन समारोह के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।



होली मिलन समारोह में बलरामपुर से जिला से अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सूरज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, धुरंधर तिवारी, संजय गुप्ता, शैलेंद्र बघेल, राजेंद्र ठाकुर, संजीव सिंह, बृजेंद्र कुमार, विजय सिंह, मोनटी सिंह, सुनील कुमार ठाकुर, उज्जवल तिवारी।

राजपुर से अनिल सोनी, विश्वास कुमार गुप्ता, राजू जायसवाल, उमेश सिंह, श्रवण भारती, संजय सोनी, विकास यादव, सुदामा राजवाड़े, अनिल खलखो, सुहैल अंसारी।

शंकरगढ़ से घनश्याम सोनी

कुमसी से हरीश मिश्रा, अंबिकेश गुप्ता, जितेन्द्र सिंह ,विशाल गुप्ता , दुर्गेश गुप्ता , सद्दाम खान।

रामानुजगंज से बैजनाथ केशरी, यशपाल दुबे, विकास दुबे, मितेश केसरी, मनोज तिवारी, विकास केसरी,सुनील पासवान(मनी) रोविट गुप्ता, पियूष गुप्ता

  वाड्रफनगर से राकेश कनौजिया, सुदीप उपाध्याय,,नरेंद्र मिश्रा, अब्दुल अंसारी, देवेश दुबे, दिनेश आयाम, कुलेश्वर कुशवाहा, रामू साहू, आनंद मिश्रा, दीपक जायसवाल, अजय कुशवाहा,
नंदू कुशवाहा, धीरेंद्र दुबेदी, अनिल मेसर्स आदि पत्रकार सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button