
राजपुर। वन विभाग में कार्यरत वनपाल आर पी राही की पुत्री कुमारी राखी राही की मंगलवार देर रात निधन हो गया।कुमारी राखी लम्बे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रही थी।
राजपुर में पदस्थ वनपाल राम प्रताप राही की 14 वर्षीय छोटी पुत्री कुमारी राखी राही विगत 4 वर्षों से बोन कैसर की बीमारी से लड रही थी।कुमारी राखी का इलाज रायपुर के कई अस्पतालों में चल रहा था।मंगलवार को अपनी हड्डी के कैंसर की बीमारी से जूझते हुए वो अपनी जिन्दगी का जंग हार गई और देर रात लगभग 11.30 उसका निधन हो गया।मासूम की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।वहीँ वन विभाग में मासूम की मौत की खबर लगते ही विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है।



