छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

“मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ” के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शराफत अली ने घोषित की कार्यकारणी , 2006 से चल रहे संगठन में वरिष्ठों के साथ युवाओं को मिला मौका,सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाकर दी गई जिम्मेदारी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में “मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ” की बैठक स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आहूत की गई. जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारणी घोषित हुई। ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ में पत्रकारों का सबसे पुराना संगठन “मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ” जो  कि सन 2006 से संचालित है. उसका बीते दो अप्रैल को निर्वाचन प्रक्रिया से शराफत अली को अध्यक्ष के रूप चयनित किया गया था. जिसकी आज कार्यकारिणी  घोषित हुई है। इसमें जहां वरिष्ठ सदस्यों को रखा गया है वहीं युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी गयी है।

गठित कार्यकारिणी में संरक्षक  प्रवीण निशि,रफीक मेमन,रामप्रसाद गुप्ता और नयन दत्ता को बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनय पांडेय,राजा मिश्रा,रंजीत सिंह,गुरदीप अरोरा को रखा गया।   वहीं सलाहकार मंडल में सतीश गुप्ता,धीरेंद्र विश्वकर्मा , साजिद खान और गोपाल गुप्ता को लिया गया है। संघ का  संयोजक  सुरजीत रैना को बनाया गया जबकि महासचिव अशोक श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष राकेश मेघानी,वरुण चक्रवर्ती,कोषाध्यक्ष सुजीत शाह, सचिव मृत्यंजय सोनी,सह सचिव राहुल द्विवेदी,संगठन मंत्री राजेश सिन्हा को सर्वसम्मति से बनाया गया है।  संगठन में सदस्य के रूप में पंकजकांत दुबे,अरुण श्रीवास्तव , कृष्णा वस्त्रकार,  शिव नारायण यादव, दिनेश द्विवेदी, मोहम्मद शकील, अशफाक अहमद, शिवा मिश्रा,सरफराज अहमद , रईस अहमद , उमेश गुप्ता  शामिल किये गए हैं।

Related Articles

Back to top button