छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मन की बात महज एक कार्यक्रम नहीं, लोगों के लिए जनांदोलन और प्रेरणादायक… आशीष सिंह

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के बूथ क्रमांक 10 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना। पीएम के मन की बात कार्यक्रम महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह विश्व का सबसे पॉवर फुल टूल है। इसका लोहा यूनेस्को भी मान रहा है। यह बातें भाजपा नेता व अधिवक्ता आशीष सिंह ने रविवार को बूथ क्रमांक 10 स्थित मंगल भवन में पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक है। इसके माध्य्म से स्वछता का संदेश जन जन को दिया गया। महात्मा गांधी के 100 वे जयंती पर ओपन डेफिकेशन फ्री इंडिया का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे स्वछता को जनांदोलन बनाया गया। बेटी बचाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही। आज 2023 में 100 वा एपिसोड भी संपन्न हुआ है. और आगे अभी यात्रा जारी है। हालांकि, शुरुआत में विपक्ष के द्वारा कार्यक्रम की आलोचना की गई लेकिन आज पूरा विश्व कार्यक्रम से प्रेरणा ले रहा है।

आशीष सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की भलाई और देश को आगे ले जाने के लिए जनांदोलन बन रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता व अधिवक्ता आशीष सिंह,वार्ड पार्षद जाफरून निशा,पूर्व पार्षद जमील शाह,नरेंद्र सिंह रैना,भाजयुमो जिला विशेष आमंत्रित सदस्य इरशाद अंसारी, जिला भाजयुमो कोषाध्यक्ष जलील शाह, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल सूरज चंदेल, अमित चंदेल, प्रखर जायसवाल, राहुल केशरवानी,राहुल शर्मा, किसान बुनकर, आर्यना गुप्ता, वशु यादव, गोविन्द साहू सहित सैकड़ों संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button