छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मॉब लिंचिंग एक अपराध हैं,किसी भी प्रकार के अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास ना करें-कोतवाली प्रभारी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। शोसल मीडिया में मॉब लिंचिंग को लेकर तरह-तरह की पोस्ट को देखते हुवे एमसीबी पुलिस ने एक अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुवे लोगों से ऐसे मामले में किसी भी प्रकार के अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास ना करने की हिदायत दी है । कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह ने आमजनो से अपील की है कि नियम ‘कानून को हाथ में ले कर किसी के साथ मारपीट ना करें अन्यथा आप दंड के भागी होंगे,मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है। मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी ने मोबाइल नंबर सहित डायल नंबर जारी कर संदिग्ध व्यक्तियों / घटना की सूचना मिलने पर तत्काल इस नंबर पर जानकारी देने की बात कही है।

ये हैं नंबर- डायल 100 या 112 सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़- 9479193708
पुलिस नियंत्रण कक्ष एमसीबी – 9479160180
साथ ही उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी एवं यथोचित पुरस्कार दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button