छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने,भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह…अटल श्रीवास्तव

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुवे आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अडानी और पीएम मोदी के रिश्तों को सार्वजनिक किया. इसलिए उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है। आज छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में कांग्रेस के द्वारा प्रेसवार्ता की जा रही है. इसी के तहत मनेन्द्रगढ़ के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्यरूप से छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो,मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा,मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण राजेश साहू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी,जिला प्रवक्ता सौरभ मिश्रा,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता करते अटल श्रीवास्तव

इस दौरान अटल श्रीवास्तव ने कोर्ट के आदेश पर भी सवाल उठाया। कहा कि बिना जांच के ही राहुल गांधी को दो साल की सजा सुना दी गई। उन्होंने कहा कि, अदालत की लड़ाई अदालत में लड़ेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा ने इस मुद्दे को गलत तरीके से उठाया।  इसके बाद राहुल गांधी के ऊपर कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि, यह भ्रष्टाचार की लड़ाई है, जाति की नहीं है। भाजपा जातियों के आधार पर समाज को बांटना चाहती है।श्री, श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के मकान खाली करने के नोटिस पर भी जवाब दिया। कहा कि, कानूनी लड़ाई के बावजूद राहुल गांधी का मकान खाली कराने नोटिस दिया गया।  राहुल गांधी ने मकान खाली करने के लिए चिट्ठी लिख दी है। वहीं पिछले दिनों लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए राहुल गांधी के बयान और उसको लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में प्रधानमंत्री के खिलाफ बात नहीं की। उन्होंने वहां कहा था कि यह हमारे देश की अंदरूनी मामला है, हम सुलझा लेंगे, लेकिन फिर भी झूठ फैलाया गया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस प्रदेश, जिला और राष्ट्र स्तर पर इसकी लड़ाई लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button