छत्तीसगढ़बलरामपुर

विधायक मद से खरीदे गये 09 एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,,,
विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन,501 नव दंपत्तियों को दिया आर्शीवाद…

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव में सम्मिलित होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के मद से 09 एम्बुलेंस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
गौरतलब है कि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के मद से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये गये एम्बुलेंस वाहन रामानुजगंज विधानसभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रदाय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी को सराहा :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा जिले में हुए विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सराहा तथा अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत कराये गये 501 नव दंपत्तियों को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button