बलरामपुररामानुजगंज

शत्-शत् नमन कार्यक्रम के तहत शहीद लाजरूस मिंज की पत्नी को किया गया सम्मानित

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


बलरामपुर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित शत्-शत् नमन कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में जिले के शहीद स्व. लाजरूस मिंज जो कि भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देते हुए वर्ष 1989 में वीरगति को प्राप्त हुए थे, की बेवा श्रीमती रोजालिया केरकेट्टा को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.के.देवांगन एवं 28 सीजी बटालियन एनसीसी रायगढ़ के सुबेदार मेजर गुलाब सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  शिवबली यादव, ओमशरण शर्मा, महाविद्यालय के प्राध्यापक व कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button