बलरामपुररामानुजगंज

सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठकों को मिली पेंशन की स्वीकृति

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर प्रभारी कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के प्रधान पाठक श्री तुफैल अहमद तथा राजपुर के प्रधान पाठक श्री रतन साय को सेवानिवृत्ति तिथि में ही पेंशन स्वीकृति आदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्रधान पाठक श्री तुफैल अहमद व श्री रतन क्रमशः 39 वर्ष एवं 40 वर्ष 4 माह की अवधि में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए है, श्री तुफैल अहमद 22 दिसम्बर 1983 व श्री रतन साय 29 सितम्बर 1982 में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थी। प्रभारी कलेक्टर ने समस्त शासकीय सेवकों से अपील की है कि वे अपनी सेवानिवृत्ति तिथि के एक माह पूर्व ही पेंशन फार्म ऑनलाईन भर कर संबंधित कार्यालय प्रमुख के पास जमा करें तथा पेंशन के निराकरण में यदि किसी तरह की समस्या आ रही है, तो जिला कोषालय अधिकारी से सम्पर्क कर निराकरण कराये।

Related Articles

Back to top button