छत्तीसगढ़रायपुर

91 वर्षीय गौरीशंकर अग्रवाल ने 38 डिसमिल की संपत्ति स्वास्थ्य सेवा के लिए दिया दान,स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- राष्ट्रसेवा का अद्भुत मिसाल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रायपुर- आज रायपुर के अश्विनी नगर निवासी 91 वर्षीय गौरीशंकर अग्रवाल ने अपनी मंशा के अनुरूप बलौदाबाजार जिले में स्थित अपनी 38 डिस्मिल की संपत्ति को जनहित में स्वास्थ्य कार्यों के इस्तेमाल के लिए अस्पताल बनाने के उद्देश्य से दान करने की इच्छा जताई। इस अवसर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने रायपुर स्थित C2 शंकर नगर निवास में श्री अग्रवाल    पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आपके इस फैसले की जितनी सराहना की जाए कम है, आपके मंशा के अनुरूप आगे की कार्यवाही के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर को निर्देश दिया है ताकि विधि सम्मत आगे की कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button