कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,बारह घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार,पैसे के लेन-देन के कारण की थी हत्या…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। जिले बैकुंडपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम कंचनपुर पंडो पारा में मृतिका बालकुमारी भगत की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर हत्या कर दी गई है । इस सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तथा प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से तत्काल डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम अंबिकापुर से बुलाई गई। मामले में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गई तथा विवेचना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ की गई । मृतिका के पुत्री एवं परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गई एवं इस आधार पर संदेही रामबदन राजवाड़े से पूछताछ की गई । पूछताछ पर आरोपी ने बताया की मृतिका का मकान आरोपी के द्वारा बनाया गया था तथा उसकी मजदूरी के रूप में पैसा लेना बचा था जिसके लिए आरोपी ने मृतिका को फोन किया, जिस पर मृतिका ने आरोपी को घटना दिनांक की रात में अपने घर बुलाया। जहां आरोपी एवं मृतिका के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद हुआ इसके फलस्वरूप आरोपी ने घर में ही रखें टंगिया से सोए अवस्था में मृतिका के सिर पर वार किया तथा मृतिका का मोबाइल बंद कर अपने साथ लेकर घर चला गया ।पुलिस ने आरोपी रामबदन राजवाड़े निवासी महुआ पारा, खरवत, थाना चरचा के कब्जे से मोबाइल जप्त किया गया तथा मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक कमलेश्वर साय पैकरा, आरक्षक विमल जायसवाल, सजल जायसवाल, दिनेश, भानु प्रताप सिंह, इलियास कुजूर, लालता राजवाड़े, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी, अरविंद कॉल, आरक्षक रामायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button