Uncategorizedराजनीति

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित… राजेश अग्रवाल व अजय गुप्ता को मिली जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी…

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शाह यह सहमति एवं जिलाध्यक्ष बलरामपुर गोपाल कृष्ण मिश्रा के अनुमोदन पश्चात व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने बलरामपुर जिले में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है।
       व्यापार प्रकोष्ठ के नई जिला कार्यकारिणी में अजय गुप्ता एवं राजेश अग्रवाल को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी मिली है इसके साथ ही पूरन देवांगन को सोशल मीडिया प्रभारी व सीताराम गुप्ता को कार्यालय मंत्री एवं मनोज बंसल को प्रचार प्रसार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यकारिणी सदस्य में कैलाश अग्रवाल ओम प्रकाश गुप्ता रविंद्र ओझा बुद्धि नारायण कश्यप दिलीप केसरी अशोक गुप्ता घनश्याम साहू रविंद्र केसरी मुकेश गुप्ता बृजभूषण सिंह संतोष पांडे संतोष सोनी राम प्रकाश सोनी रजत केसरी सुजीत सिंह भीम अग्रवाल नरेश अग्रवाल एवं ओम प्रकाश को लिया गया है।
        व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने सभी गयारह मंडलो में मंडल संयोजक एवं सहसंयोजको की नियुक्ति भी कर दी है।जिसमे वाड्रफनगर में मंडल संयोजक पवन गुप्ता एवं सहसंयोजक अशोक यादव बरियों में मंडल संयोजक वीरेंद्र जायसवाल  सहसंयोजक शिवशंकर जयसवाल(छोटू) कुसमी में मंडल संयोजक मुरारी गुप्ता सहसंयोजक मदन गुप्ता राजपुर में मंडल संयोजक राजेश यादव सहसंयोजक धनंजय गुप्ता चांदो में मंडल संयोजक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहसंयोजक कुंवर साय प्रजापति शंकरगढ़ में मंडल संयोजक राजेश अग्रवाल सहसंयोजक संजय मित्तल सनावल में मंडल संयोजक बुद्धि नारायण गुप्ता सहसंयोजक आलम चंद्र गुप्ता रामानुजगंज में मंडल संयोजक अजय कुमार गुप्ता सहसंयोजक अजीत गुप्ता डौरा में मंडल संयोजक राजाराम गुप्ता सहसंयोजक केसरी प्रसाद जयसवाल बलरामपुर में मंडल संयोजक धनंजय सोनी सहसंयोजक अशोक गुप्ता एवं रघुनाथपुर में मंडल संयोजक शंकर जयसवाल एवं बेचन कुशवाहा को मंडल सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। बलरामपुर जिले में व्यापार प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी को लेकर जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button