छत्तीसगढ़बलरामपुर

चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक ज्वेलरी शॉप संचालक भी हुआ गिरफ्तार,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, आज पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि लगातार भीड़भाड़ वाले इलाके तथा साप्ताहिक बाजारों में चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें 6 महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी जसपुर जिले के सन्ना का रहने वाला है वहीं एक आरोपी सरगुजा जिले के लुण्ड्रा निवासी है, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नग मंगलसूत्र, एक नग सोने की चैन तथा वारदात में शामिल बोलेरो वाहन को भी बरामद कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि 9 जुलाई को रामानुजगंज निवासी महिला जिसका नाम शोभा देवी गुप्ता है उनके साथ भी चैन स्नैचिंग की घटना घटित हुई थी जिसकी रिपोर्ट पश्चात पुलिस इस गिरोह की पतासाजी में जुटी हुई थी अब इन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button