छत्तीसगढ़बलरामपुर

बड़ी लापरवाही जिम्मेदार कौन..! स्कूली छात्रों की जान जोखिम में डालकर कटवाया गया अवैध बिजली कनेक्शन।

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरोल के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के द्वारा स्कूल के ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों के अवैध बिजली कनेक्शन काटने का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन सहित शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं बीते दिनों जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में प्राइमरी स्कूल की छात्रा करंट की चपेट में आ गई जिससे छात्रा की मौत हो गई वहीं दो अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी.


बच्चों की जान जोखिम में डालकर कटवाया गया अवैध बिजली कनेक्शन

स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ाकर अवैध कनेक्शन कटवाया गया. इस मामले की फोटो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्कूल के प्राचार्य अपने बचाव में सफाई भी दे रहे हैं.


ग्रामीणों के अवैध कनेक्शन को कटवाया गया: प्राचार्य बलराम एक्का
इस पूरे मामले पर जब स्कूल के प्राचार्य बलराम एक्का से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने अवैध तरीके से स्कूल के ट्रांसफार्मर से अपने घरों का कनेक्शन जोड़ लिया है. स्कूल के प्यून, शिक्षक और छात्रों के मदद से पहले बिजली की मुख्य लाइन बंद कराई गई और उसके बाद अवैध कनेक्शन के तारों को अलग कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button