छत्तीसगढ़बलरामपुर

पार्षदों ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है और आज अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष के सही नहीं होने से शहर का विकास कार्य रुका हुआ है और उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
नगर पंचायत कुसमी में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष हैं और वह संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के काफी करीबी भी है।यहां कांग्रेस के ज्यादा पार्षद है लेकिन कांग्रेस के पार्षद भी अध्यक्ष के कार्यकाल से असंतुष्ट हैं और आज अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेसी पार्षदों ने भी दस्तखत किया है। पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है वहीं उनका कहना है कि नगर पंचायत में लगातार अध्यक्ष की सहमति से भ्रष्टाचार हो रहे हैं और उन्होंने इसमें क्षेत्रीय विधायक पर भी आरोप लगाए हैं। पार्षदों का कहना है कि कई बार उन्होंने इस पूरे मामले में आवाज उठाई लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है और अब उन्होंने अंत में अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। मामले में कलेक्टर का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button