छत्तीसगढ़बलरामपुर

प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के प्रथम्. अध्यक्ष बने राकेश जाटव

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर की बैठक नवीन सर्किट हाउस बलरामपुर में की गई , जिसमे बलरामपुर जिला के समस्त ब्लॉक से काफी संख्या में विभिन मीडिया सस्थन के पत्रकार गण उपस्थित हुए , बैठक में पत्रकार संघ को मजबूत बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया , जिसमे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की बलरामपुर जिला में पत्रकार संघ को मजबूत बनाने हेतु प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई ,

जिसमे संरक्षक के पद पर अरुण सोनी, राकेश भारती , सैलेंद्र सिंह, देवेश दुबे , को नियुक्त करते हुए इनकी सहमति और ऊपस्थित सदस्योंके द्वारा मनोनीत जिलाध्यक्ष राकेश जाटव , को नियुक्त किया गया , वही जिला सचिव के लिए घनश्याम सोनी , जिला उपाध्यक्ष , मितेश केशरी,सुदीप उपाध्याय, पुरन देवांगन, कुंदन गुप्ता ,कोषाध्यक्ष आफताब आलम, सह सचिव अजय कुशवाहा ,

सहित अन्य पत्रकार साथीगण को कार्यकारिणी सदस्य बनाते हुए भविष्य में सभी पत्रकार साथी को एकजुट होकर कार्य करने हेतु विचार विमर्श किया गया ।

प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर पत्रकार संघ द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की गई सौजन्य मुलाकात ।



प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया गया ,वही पुलिस अधीक्षक एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा नव नियुक्त प्रेस क्लब के साथियों को बधाई देते हुए इनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही गई ,

आज के इस प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के पत्रकार संघ के बैठक में बलरामपुर जिला सहित समस्त ब्लॉक से काफी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए ।

Related Articles

Back to top button