छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की हुंकार,इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को सत्ता से बाहर का दिखाएंगे रास्ता,थर्ड फ्रंट बनाने चल रहा विचार…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की बिगुल लगभग बज चुकी है. ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियों के बड़े नेताओं का दौरा सुरु हो गया है। इसी के तहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने मनेन्द्रगढ़ के दौरे के दौरान प्रेसवार्ता कर दमदारी से विधानसभा चुनाव में उतरने की बात कही। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ में साठ सीटों पर अपने प्रत्यासी उतारने का निर्णय ली है. साथ ही बहुजन समाज पार्टी,सर्व आदिवासी संगठन के अलावा अन्य राजनितिक पार्टियों के साथ मिलकर थर्ड फ्रंट बनाने के लिए चर्चा चल रही है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ में जल-जंगल जमीन और क्षेत्र के विकास जैसे तमाम मुद्दे को लेकर अभी से जनता के बीच में जा रही है। एमसीबी व कोरिया जिले में हमारी स्थिति काफी अच्छी रहेगी. साथ ही थर्ड फ्रंट बनाके कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से बाहर करने की योजना बन रही है।

Related Articles

Back to top button