
बलरामपुर।। जिले के सामरी विधानसभा अंतर्गत रेवतपुर में आज अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष कमला प्रसाद तथा सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता की अगुवाई में विशाल रैली तथा आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह का सम्मेलन का किया गया , जिसमें झारखंड राज्य के कांके से विधायक समरी लाल भी सम्मिलित हुए, इस दौरान भाजपा विधायक ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार केवल नारा देता है और नारियों को परेशान करता है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो 36 वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है, न ही सरकार ने तीन और ना ही छह वादे भी पूरे नहीं किए हैं, उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जो महिलाओं के लिए महिला कल्याण योजना तथा गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की है उसके लिए यहां उपस्थित सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उनका कोटि-कोटि धन्यवाद करती हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा उद्देश्वरी पैकरा, सामरी विधानसभा प्रभारी अंबिकेश केसरी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष कमला प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी, राजपुर मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, बेरियम मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जयसवाल, राधेकृष्ण जयसवाल, सतीश जायसवाल, गोपाल सितू, शिवनारायण, सुजीत सिकंदर, अजय पांडे,शुभम जायसवाल, रामधनी राम, मथुरा ,प्रयाग, अवधेश, कृष्ण मुरारी ,आशीष जायसवाल, जयलाल, उजित राम विनोद पोया सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।।



