छत्तीसगढ़बलरामपुररायगढ़

रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जा रहे करोड़ों रुपए नगदी सहित सोना किया बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार..

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों के द्वारा एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों रुपए की डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपियों सहित नगदी और सोना सहित रामानुजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार की सुबह रायगढ़ शहर के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैटी के मामले में बलरामपुर जिले की रामानुजगंज पुलिस को सफलता मिली है. इस घटना के बाद पूरे छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ झारखंड अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट के नजदीक चेकिंग के दौरान पुलिस ने रायगढ़ के एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े लूटे गए करोड़ों रुपए नगद और सोने को ट्रक में छिपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ट्रक में छिपाकर रखे गए करोड़ों रुपए नकदी और सोना को बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है पूरे मामले का खुलासा होने के बाद ही कितने आरोपी थे और कितना नगदी रकम सहित सोना को बरामद किया गया है इसका पता चल पाएगा.


उड़ीसा नंबर प्लेट की ट्रक में करोड़ों रुपए और सोना छिपाकर झारखंड भाग रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

उड़ीसा नंबर प्लेट की ट्रक OD 09 B 3677 में बैंक में डकैटी कर लूटी गई नगदी और सोना छिपाकर झारखंड भागने की फिराक में थे फिलहाल रामानुजगंज पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है. जानकारी के मुताबिक घटना में 6-7 हथियारबंद बदमाश शामिल थे. अब पुलिस पकड़े गए इन आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटना के मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है.



झारखंड नंबर प्लेट की JH 01 FE 8641 क्रेटा कार में बैठा था मास्टरमाइंड पकड़े गए ट्रक के आगे चल रही क्रेटा कार भी जब्त, चेकिंग के दौरान लंबी जाम का मौका देखकर क्रेटा में बैठा मास्टरमाइंड फरार..

रामानुजगंज अंतर्राज्यीय छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की बारिकी से चेकिंग किया जा रहा था जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी ट्रक के आगे झारखंड नंबर प्लेट JH 01 FE 8641 क्रेटा कार चल रही थी वाहनों की लंबी कतार और भीड़ का फायदा उठाकर क्रेटा कार में सवार कुछ आरोपी मौके से भाग फरार हो गए क्रेटा कार के नंबर के आधार पर उनके बारे में भी पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.




अलर्ट मोड पर थी छत्तीसगढ़ पुलिस, सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से भी साधे हुए थी संपर्क

छत्तीसगढ़ की पुलिस झारखंड उड़ीसा और बिहार से संपर्क साधे हुए थी. छत्तीसगढ़ से दुसरे राज्यों में जाने वाले सभी चेकपोस्ट और सीमावर्ती थाना चौकी की पुलिस अलर्ट मोड पर थी. उच्चाधिकारियों से मिली इनपुट के आधार पर रामानुजगंज पुलिस लगातार यहां से झारखंड की जाने वाली सभी वाहनों पर नजर बनाकर रखी हुई थी बारिकी से सभी वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था

रायगढ़ एक्सिस बैंक 5 करोड़ 62 लाख एवं सोने की जेवरात और ₹35000 लगभग अधिक रुपए के साथ में डकैती में सलिप्त पांच अपराधी सहित लूटे हुए कई बैगों में भरे हुए पैसों को जप्त कर रायगढ़ ले गई है एवं आगे की कार्रवाई रायगढ़ पुलिस करेगी

Related Articles

Back to top button