छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

चिरमिरी में मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के द्वारा जो-जो वादे किए गये हैं,वह कांग्रेस के वादे हैं,सभी वादे पूरे होंगे,जिला स्तरीय आठ कार्यालय भी खोले जाएंगे-रमेश सिंह…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने चिरमिरी के हल्दीबाड़ी स्थित अल्बीना होटल में प्रेस वार्ता किया रमेश सिंह ने बताया कि जो घोषणाएं विधायक के द्वारा की गई है दो कॉलेज खोलने की जिला अस्पताल खोलने की वह सारे काम पूरे होंगे और जितने भी घोषणा चिरमिरी के लिए की गई है डॉक्टर विनय जायसवाल विधायक के द्वारा वह सारे काम होंगे जैसा कि चिरमिरी के लिए  रोजगार के लिए यहां हर स्तर पर काम अभी करना बाकी है और सारे काम को किया जाएगा और जो विधायक जी का निर्णय है वह कांग्रेस पार्टी का निर्णय है जो निर्णय लिया गया है उसे पूरा किया जाएगा।  विधायक डॉ विनय जायसवाल के द्वारा चिरमिरी में जिला स्तरीय आठ कार्यालय खोलने की बात कही थी. इस पर भी रमेश सिंह ने कहा कि जो-जो विधायक जी ने बोले हैं और जितने वादे किए हैं वह वादे से बढ़कर काम चिरमिरी क्षेत्र में किया जाएगा. चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े हमारी सरकार कांग्रेस की सरकार है और भरोसे की सरकार है और लोगों को रोजगार देने वाली सरकार है।

Related Articles

Back to top button