छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार विरोध,एक दिवसीय धरना में लुंड्रा के पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम रहे मौजूद…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई से कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध कांग्रेस ने शुरू कर दिया है शनिवार को जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के भगत सिंह चौक सहित प्रदेश भर में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. लुंड्रा के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने धरना दिया और विधायक की गिरफ्तारी का विरोध किया इस दौरान डॉक्टर प्रीतम राम ने कहा राज्य की भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदलापुर की भावना के तहत विधायक देवेंद्र यादव को बदनाम करते हुए जबरन फसाया है। जबकि बलौदा बाजार में कार्यक्रम का आयोजन करने वाले भाजपा नेताओं को पूछताछ करने के लिए अब तक बुलाया भी नही गया है। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरो,जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, राजकुमार केसरवानी,वेंकटेश सिंह, सौरव मिश्रा,हफीज मेमन,स्वप्निल सिन्हा के साथ काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button