छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरायपुर

गणेश विसर्जन के दौरान असमाजिक तत्व  के द्वारा पत्थरबाजी पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS



बलरामपुर जिले के राजपुर थाना के अन्तर्गत आरा गांव में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक सांप्रदायिक घटना घटित हुई, जहां मुसलमानों द्वारा हिंदुओं पर पत्थरबाजी की गई। यह घटना सरनापारा चौक के पास हुई, जिसमें एक लड़की घायल हो गई। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।



घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह और तहसीलदार यशवंत कुमार मौके पर पहुंचे और पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि घटना में पांच लोगों द्वारा गणेश विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं और प्रतिमा पर पत्थर फेंके गए, जिससे एक महिला घायल हो गई और उसका मोबाइल भी टूट गया।



पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 299, 125 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button