छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही है लगातार वृद्धि, मनेंद्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना से लोगों को मिल रहा है लाभ…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से एमसीबी जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार सुविधाएं उपलब्ध हो। श्री जायसवाल के लगातार प्रयास से ही किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब डायलिसिस के लिए भटकना नहीं पड़ता है। मरीजों की इस कठिनाइ को देखते हुए नवीन जिला एम.सी.बी के अंतर्गत हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – मनेन्द्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर की स्थापना से स्थानीय क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिली है। मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी दोनों बीमारी से ग्रसित किडनी मरीजों का डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी जिले के साथ ही पूरे प्रदेश मे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि भी हो रही है, जिसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। वहीं मनेन्द्रगढ़ में नवीन डायलिसिस की सुविधा अब क्षेत्र की जनता को मिलने लगी है. इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button