भाजपा नेताओं और आबकारी विभाग के बीच भिड़ंत, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल

परामानुजगंज: शराब जब्ती मामले में भाजपा पार्षद व जिला महामंत्री पर अभद्रता के आरोप, वीडियो वायरल
रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 में अवैध शराब जब्ती के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। आरोप है कि इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम के साथ भाजपा पार्षद सिद्धांत यादव और भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी कुमार गुप्ता ने अभद्र व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
आबकारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार साहू की लिखित शिकायत के मुताबिक, 16 जून को मुखबिर की सूचना पर वार्ड 15 निवासी रमेश पासवान के घर छापा मारकर सात लीटर देसी शराब और 240 किलो महुआ बरामद किया गया। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसी दौरान, आरोप है कि पार्षद सिद्धांत यादव ने उपनिरीक्षक के मोबाइल पर फोन कर आरोपी को छोड़ने का दबाव डाला और मना करने पर गाली-गलौज व धमकी दी गई। अस्पताल में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता भी पहुंचे और अधिकारियों के साथ कथित रूप से बदसलूकी की।
दूसरी ओर, अश्विनी गुप्ता ने एक छह मिनट का वीडियो जारी कर आबकारी विभाग पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जबरन फंसाया गया और विभागीय अधिकारी अवैध वसूली कर रहे थे। गुप्ता ने दावा किया कि वीडियो में आबकारी अधिकारी खुद कहते सुने जा सकते हैं कि पैसा वकील के लिए मंगवाया गया, जिससे उनकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।
इस विवाद में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनूप तिवारी ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आबकारी एक्ट के तहत जमानतऔर मामले की पेरवी के लिए ₹20,000 की मांग अस्वाभाविक है और यह अवैध वसूली का मामला प्रतीत होता है।
फिलहाल, दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस जांच कर रही है और मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।
पूरे वीडियो में कई जगह आबकारी विभाग के अधिकारी नीरज साहू अपने वर्दी का रोब दिखाते हुए जनप्रतिनिधियों पर दिखे वहींअमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग करते पूरे वीडियो में कई बार देखा गया है नीरज साहू पर इस तरीके के कई बार आरोप लग चुके हैं




