भंवरमाल में पशु औषधालय का शुभारंभ, कई ग्रामों के पशुपालकों को मिलेगी सुविधा

रामचंद्रपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में विभागीय गतिविधियों को गति मिल रही है। इसी कड़ी में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत भंवरमाल में स्वीकृत पशु औषधालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।
वहीं विभागीय स्तर से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. एस. एस. सेंगर, एम.वी.यू. की डॉ. अनमोल सिंह के साथ अधिकारी–कर्मचारी तथा पशुपालक एवं किसान भी शामिल हुए।
पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा
भंवरमाल में पशु औषधालय खुलने से अब क्षेत्रीय पशुपालकों को उपचार के लिए रामानुजगंज की ओर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही पशुओं के लिए दवाइयाँ, इलाज और परामर्श की सुविधा मिलेगी। साथ ही विभिन्न बीमारियों के लिए आवश्यक औषधियाँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी।
शासन स्तर से इस औषधालय का प्रथम प्रभारी लवकेश पाण्डेय (AVFO) को नियुक्त किया गया है।
कई गांव होंगे लाभान्वित
नवीन पशु औषधालय से भंवरमाल, केरवाशिला, नगरा, धनपुरी, तांबेश्वरनगर, चंदनपुर, आरागाही, चंद्रनगर एवं बुलगांव जैसे आसपास के गांवों के पशुपालक सीधे लाभान्वित होंगे।
योजनाओं का अधिक लाभ लेने की अपील
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पशुपालकों को संबोधित कर कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। यह न केवल पशुपालन को सुदृढ़ करेगा बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि करेगा।
प्रतीकात्मक वितरण
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के करकमलों से पाँच पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर एवं डिवार्मिंग की गोली की किट का प्रतीकात्मक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे लोग
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवंमंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज विधायक प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष दयाल विश्वास, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी. डी. लाल, पार्षद विकास गुप्ता, ग्राम पंचायत भंवरमाल के सरपंच अमृत सिंह, उपसरपंच संतोष यादव, पंच संजीत गुप्ता, उत्तम गुप्ता, अमृत गुप्ता, रामनंदन गुप्ता, वासु राय और लालमोहन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

