छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पूर्व विधायक गुलाब कमरो का जन्मदिन मनाया गया,समर्थकों ने नागपुर अस्पताल में फल बांटे, मनेन्द्रगढ़ में केक काटा

भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

समर्थकों ने नागपुर के शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। वहीं, मनेन्द्रगढ़ के रेस्ट हाउस में विभिन्न संगठनों ने आतिशबाजी कर केक काटा और पूर्व विधायक को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान श्री कमरो ने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मनेन्द्रगढ़ के बेटे और सेवक के रूप में काम करते रहेंगे और सभी को विश्वास दिलाया कि वह उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे।

Related Articles

Back to top button