कोरियाछत्तीसगढ़

सोनहत में 9 से 16 फरवरी तक होगा श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


सोनहत। महादेव सेवा समिति सोनहत के तत्वाधान में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 09 फरवरी से 16 फरवरी तक किया जाएगा। यह आयोजन स्टेडियम ग्राउंड सोनहत में आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की दिव्य कथाओं का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त होगा।
कथा वाचक के रूप में आचार्य श्री विनय कांत त्रिपाठी (श्रीधाम वृंदावन) अपने श्रीमुख से भक्तों को शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 09 फरवरी को कलश यात्रा, महात्म्य कथा एवं शिवलिंग पूजा के साथ होगा।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इनमें शिवनिवास, रुद्राक्ष महिमा, नारद मोह, कामरति-सती-पार्वती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह महोत्सव, कार्तिकेय चरित्र, गणेश जन्मोत्सव, नंदीश्वर अवतार, हनुमान जन्मोत्सव, द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव, पार्थिव शिवलिंग एवं देवी चरित्र जैसे प्रमुख प्रसंग शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह का विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस पुण्य अवसर में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Back to top button