गढ़वागरियाबंदगोदरमानाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदुष्कर्मधार्मिकपुलिसप्रतापपुरबधाईबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

रामजन्म उत्सव पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन ने किया सेवा कार्यक्रम


रामजन्म उत्सव पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन ने किया सेवा कार्यक्रम


रामजन्म उत्सव के पावन अवसर पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राम भक्तों के बीच शरबत, पानी, फ्रूटी जूस, चना और गुड़ का वितरण किया गया।

वहीं छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में भी भव्य रूप से सेवा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद और पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार के नेतृत्व में कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पलामू से राजेंद्र और सुरेंद्र, रामगढ़ से पिंटू मालाकार, धनबाद से शशि मालाकार, रांची से सुशांत जी, बबलू सैनी, निशांत सैनी, उमेश मालाकार, सूरज और संजय मालाकार उपस्थित रहे।
हजारीबाग से मुकेश मालाकार, सतीश मालाकार और विनोद मालाकार, गढ़वा से मंटू मालाकार, शिवनारायण मालाकार, रंजीत मालाकार, पिंटू और सूरज, गुमला से वीरेंद्र जी, बरही से जितेंद्र मालाकार तथा कोडरमा से मनु भगत और पंकज मालाकार सहित विभिन्न जिलों के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।


इसी क्रम में हजारीबाग में माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के स्टॉल का उद्घाटन नगर निगम अध्यक्ष अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश मालाकार और मुकेश मालाकार ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश दिया।
संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार ने बताया कि समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button