मितगई में कांग्रेस की बूथ व पंचायत कमेटी का गठन

रामानुजगंज/बलरामपुर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गांव चलो अभियान के तहत आरागाही मंडल अंतर्गत ग्राम मितगई में बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम जिला बलरामपुर के प्रभारी शफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

बैठक में सर्वसम्मति से मितगई के बूथ क्रमांक 166 के लिए लक्ष्मण मराबी, बूथ क्रमांक 167 के लिए हीरालाल राम तथा बूथ क्रमांक 168 के लिए जगदेव अगरिया को बूथ अध्यक्ष चुना गया। वहीं पंचायत कमेटी मितगई के अध्यक्ष पद पर समल सिंह को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अजय सोनी, अरुण अग्रवाल, अशोक जायसवाल, व्यासमुनी यादव, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद दुबे, मुमताज अंसारी, कौशल जैसवाल, सनोज दास, प्रेम सागर सिंह, नीरज गुप्ता, मज़रुल अंसारी, अनिल गुप्ता, बुद्धदेव पोया, प्रतीक सिंह, अशोक गोंड, अजय गुप्ता, चंदेश्वर कुशवाहा, नौशाद आलम, बंशीधर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



