कुमेली जंगल में लाखों के जुए का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सूरजपुर: कुमेली जंगल में लाखों के जुए का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सूरजपुर जिले में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कुमेली घाट के जंगल का है, जहां पिछले कई महीनों से लाखों रुपये का जुआ खेले जाने की चर्चा स्थानीय स्तर पर हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुमेली घाट के जंगल में लगभग चार से पांच महीने से लगातार बड़े स्तर पर जुए का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार थाना और एसडीओपी कार्यालय में शिकायत भी किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ लोगों की पहचान को लेकर भी चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेस से जुड़े नेता का नाम सामने आ रहा है, साथ ही कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों के अनुसार, जंगल क्षेत्र में रोजाना लाखों रुपये का जुआ खिलवाए जाने की चर्चा है। वहीं स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि khabar30.in नहीं करता है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में जांच कर क्या कार्रवाई करती है और वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की भूमिका क्या सामने आती है।



