Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरिन फॉसिल्स पार्क में हुआ वृक्षारोपण, हरित मनेंद्रगढ़ का लिया संकल्प

मनेन्द्रगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 22 स्थित मेरिन फॉसिल्स पार्क में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग एवं ग्रीन वेली टीम के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्क परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ डीएफओ चंद्र कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रतिमा यादव, अनिल प्रजापति, स्वप्निल सिन्हा, गिरधर जायसवाल, रामचरित दुबेदी तथा परमेश्वर सिंह सहित साहित्य जगत के गणमान्य नागरिक, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
“हरित मनेन्द्रगढ़” के संकल्प के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button