Uncategorized

बिजली दर वृद्धि और कटौती के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा…

मनेंद्रगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली दरों एवं बार-बार हो रही बिजली कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली दरों में लगातार वृद्धि और अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने में विफल रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भी अपनी बात रखी और बढ़ती बिजली दरों तथा लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस की आगामी रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रेस वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष सौरव मिश्रा, जिला महामंत्री रफीक मेमन,कृष्णा मुरारी तिवारी , अकरम मंसूरी, एनएसयूआई महासचिव मोहम्मद सैफ नियाजी, निखिल यादव के साथ अन्य कांग्रेसजन, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button