बलरामपुर

जिओ के इंटरनेट स्पीड से परेशान होकर नगर वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर-बलरामपुर जिले में जिओ मोबाईल नेटवर्क के इंटरनेट स्पीड में काफी कमी आ जाने से आक्रोश उपभोक्ताओं ने आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि शुरुआती दिनों में जिओ मोबाईल नेटवर्क ने झांसा देकर सभी को इसका आदि बना दिया और अब इसका स्पीड 2जी से भी कम हो गया है।
वर्तमान समय मे कोविड के कारण लगभग सभी काम ऑनलाइन हो गया है और इंटरनेट की जरूरत सबसे ज्यादा हो गई है ऐसे में जिओ नेटवर्क की स्पीड ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इससे न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है बल्कि सारा काम प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button