छत्तीसगढ़बलरामपुर

बिक्री के लिए छप्पर में सुखा रखा था गाँजे का पौधा,,,आरोपी हुआ गिरफ्तार…

राजपुर।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
   जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि प्रकाश उर्फ बटई बरगाह ग्राम ओकरा टोंगरी पारा निवासी अवैध रूप से गांजा का पौधा अपने कब्जे में रखा है।जानकारी लगते ही पुलिस ने ईसकी सूचना तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज रामकृष्ण साहू अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह एवं पुलिस स्टाफ घटना स्थल जाकर आरोपी प्रकाश उर्फ बटई बरगाह पिता स्व प्रभु बरगाह 22 वर्ष निवासी ओकरा टोंगरी पारा के घर के बाहर आंगन के छानी पर गांजा का पौधा मिला।पूछताछ में आरोपी ने अपने घर के पास टमाटर बाड़ी में पौधा लगाना बताया जो आज सुबह उसे काटकर सुखाकर बिक्री करने हेतु अपने खपरैल छानी में फैलाकर रखा था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।जप्त गांजा का पौधा 4 किलो 200 ग्राम पाया गया।जप्त गाँजे की कीमत करीब 20000 रूपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) ।। (अ) एक्ट के तहत कार्यवाही की है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर भेजा दिया है।
       कार्यवाही में उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ़ प्रधान आरक्षक श्यामलाल भगत आरक्षक आकाश तिवारी पंकज पोते नरेन्द्र कश्यप महिला आरक्षक अनुपमा कपूर करिश्मा एक्का सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button