छत्तीसगढ़बलरामपुर

अधिकांश भाजपा शासित राज्यों से कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ कम वेट लेता है…सुनील सिंह

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ईकाई के द्वारा किए गए आंदोलन को कांग्रेस ने बेशर्म नौटंकी बताया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा की युवा इकाई को महंगाई को कम करने के लिये आंदोलन की बेशर्म नौटंकी करने के बजाय अपनी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करे जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल-डीजल पर लगाई हुई है। एक्साईज ड्यूटी के अतिरिक्त विभिन्न मदो का शेष वसूल रही है। यदि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाये गये एक्साईज ड्यूटी और जबरिया शेष में कमी कर दे तो देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 40 रूपए से भी कम हो जायेगा। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के दाम पर लगने वाले एक्साईज ड्यूटी को दस गुना तक बढ़ाया था जो 30 व 33 रू. की वृद्धि थी जिसमें कटौती सिर्फ 5 व 10 रूपए किया गया। मोदी सरकार भ्रष्ट व्यापारी की भांति आचरण कर रही। पहले दाम दस गुना बढ़ाती है फिर  दोगुना कटौती कर जनता पर अहसान जता रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार देश के 15 राज्यों की अपेक्षा कम वेट लेती है। इन 15 राज्यों में से अधिसंख्यक भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य है अथवा भाजपा समर्थित सरकारें है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 33 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 26.80 प्रतिशत, तेलंगाना में 35.20 प्रतिशत, सिक्किम में 25.25 प्रतिशत, उड़ीसा में 32 प्रतिशत, मणीपुर में 36.50 प्रतिशत, मेघालय 31 प्रतिशत, दिल्ली में 30 प्रतिशत, कनार्टक 35 प्रतिशत, असम में 32.68 प्रतिशत, बिहार में 26 प्रतिशत, केरल में 30.8 प्रतिशत वेट लगता है। इन सबकी अपेक्षा छत्तीसगढ़ राज्य सिर्फ 25 प्रतिशत ही वेट लेता है। भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार से वेट कम करने की मांग जनता से धोखा है तथा भाजपा की मुनाफा खोर केंद्र सरकार का बचाव करना है।
देशभर में महंगाई गांव के मुकाबले शहरों में ज्यादा रही है परंतु देश के ग्रामीण इलाकों में महंगाई की दर 4.07% तो वहीं शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 5.04% रहा है,ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यय बढ़ने के कारण ही महंगाई समूचे देश में 2 फीसदी से अधिक बढ़ गई है।
बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण मोदी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, मंहगाई के मुद्दे पर मौन रहकर भाजपा उसे मजाक का विषय बना रही है,आम आदमी भाजपा के लिए आय का जरिया बना हुआ है और मोदी जी व भाजपा व्यापारी बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button