छत्तीसगढ़बलरामपुर

फूड विभाग व मंडी विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही,,,112 बोरी धान किया जप्त…

राजपुर। अनुभाग राजपुर में फूड विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।टीम ने तीन स्थानों में कार्यवाई करते हुए 112 बोरी धान पकड़ने में सफलता पाई है।


       फूड विभाग एवं मंडी विभाग द्वारा राजपुर अनुभाग अंतर्गत संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन स्थानों से 112 बोरी  धान को पकड़ने में सफलता हासिल की है।कार्यवाही में ग्राम खोडरो में अनिल यादव पिता रामकुमार यादव के किराना दुकान  गोदाम से 30 बोरी, खेलसाय निवासी मदनेश्वरपुर के किराना दुकान गोदाम से 42 बोरी और कपिल राम निवासी मलेश्वरपुर के किराना दुकान गोदाम से 40 बोरी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।इस कार्यवाही में फुड निरीक्षक जयपाल सिंह एवं मंडी उपनिरीक्षक अशोक विश्वकर्मा अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button