कोरियाछत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़ नायब तहसीलदार विभोर यादव ने धान खरीदी केंद्र नागपुर एवं बरबसपुर का किया औचक निरीक्षण

शराफत अंसारी कोरिया। मनेन्द्रगढ़ नायब तहसीलदार विहोर यादव ने धान खरीदी केंद्र नागपुर एवं बरबसपुर का औचक निरीक्षण किया। जहाँ बरबसपुर समिति निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि एक किसान पुराने धान बेचने की मंशा से समिति में आया था जिसके पास से 70 बोरी पुराने खराब धान को जप्त करके समिति के सुपुर्द किया गया। ताकी धान खरीदी में पुराने धान ना खपाया जा सके। वही नागपुर समिति में एक किसान से 10 बोरी पुराने खराब धान को वापस किया गया। वर्तमान में धान खरीदी के अंतिम चरण में बिचौलियों की सक्रियता को देखते हुए उन्हें रोकने के लिए नायब तहसीलदार ने यह कदम उठाया।

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर भोजन गुणवत्ता की जांच कर बच्चों से की बात

वही कानून व्यवस्था के तहत भाजपा नेताओं के द्वारा किए जा रहे पुतला दहन के कार्यक्रम में जाकर कार्यपालक दंडाधिकारी के तौर पर पुतला दहन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा कर शांतिपूर्ण तरीके से कानून व्यवस्था को लागू करवाते हुवे पुतला दहन करने से रोका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button