छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुँचे क्षेत्र के विधायक डॉ विनय जायसवाल को निरीक्षण के दौरान मिली कई एम्प्यूल इंजेक्शन एक्सपाइरी. जिसको लेकर विधायक ने मौके पर अस्पताल स्टॉप को फटकार लगाई

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल निरीक्षण करने पहुँचे जहाँ कई वार्डो का निरीक्षण किया व मरीजो से इलाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वार्ड में आ रही बदबू को लेकर अस्पताल के स्टॉप पर जमकर बरसे।

वहीं निरीक्षण के दौरान पेशे से खुद चिकित्सक विनय जायसवाल ने दवाइयों की जांच की तो उन्हें पहली ही नजर में एक्सपायरी इंजेक्शन दवाईयां मिली। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएचओ को जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की पूरी जानकारी देने की बात कही और ईलाज के मामले में किसी भी की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button