कोरियाछत्तीसगढ़

चोरी के आरोपी को पकड़ने में कोरिया पुलिस को मिली सफलता, रिस्तेदार ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड

कोरिया। जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड प्रार्थी का ही रिस्तेदार है.

बताया जाता कि कुछ दिन पूर्व आरोपी भैयालाल प्रार्थी बलजीत सिंह से उधारी में एक लाख रूपये मांगा था जिसे प्रार्थी देने से मना कर दिया था इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने घटना के दिन अपने घर खाने के लिए निमंत्रण पर अपने घर बुलाया और अपने साथियों से मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. वहीं किसी को उस पर किसी को शक न हो इसलिए आरोपी भैयालाल प्रार्थी के साथ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना खड़गवां भी गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के गहना,जेवर, मोबाइल व नगद बरामद किया गया. एवं आरोपियों के विरुद्ध धारा  457,380,109,120बी 34 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया 

वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में शामिल अन्य आरोपीगण फरार है. जिन्हें जल्द पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है.संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खंडगवा उनि विजय सिंह,सउनि रामबाबू दोहरे ,प्रधान आरक्षक सुखलाल खलखो , आरक्षक  सुरेश तिग्गा ,उमेश मिंज, जितेंद्र  मिश्रा ,धनंजय कुमार सैनिक प्रमोद साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button