बलरामपुररामानुजगंज

असामाजिक तत्व स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में खौफ का माहौल।

शिशु मंदिर स्कूल में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में खौफ का माहौल।

रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 02 में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बीते रविवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी साथ ही स्कूल बस को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

प्राचार्य श्याम नारायण मिश्रा के संबंध में धमकी दी गई है साथ ही स्कूल न खोलने के लिए धमकी दी गई है, लिखा गया है कि स्कूल में बम लगाकर रखा गया है अगर स्कूल खुला तो बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस ने इस पूरे मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों की खोजबीन शुरू हुई है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button