छत्तीसगढ़बलरामपुर

मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला को मौके पर बनवाकर दिया नया राशन कार्ड,,, कबिलासो दाई ने दोनों हाथ उठाकर दिया आशीर्वाद…

बलरामपुर। डौरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो दाई ने मुख्यमंत्री से उनका राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल नया राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आधे घंटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया। मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई। राशन कार्ड मिलने पर कबिलासो दाई भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। कबिलासो दाई ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ला आशीर्वाद देंत हों, बघेल बहुत बने हे, आज तुरन्त मोर काम हो गे हे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button