बलरामपुर। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सत्र 2022-23 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 03 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित छात्रों के प्राप्तांक की मेरिट सूची प्रकाशित करते हुए चयनित छात्रों का 09 मई से 12 मई 2022 तक काउंसलिंग आयोजित की गयी थी। काउंसलिंग में चयनित छात्रों में अनुपस्थित छात्रों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। वे छात्र 23 मई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह में प्रातः 11.00 से 03.00 बजे तक उपस्थित होकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
Related Articles
भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति को मौके पर ही मौत,,, सड़क पर लगी बेरिकेट्स बनी दुर्घटना का कारण…
December 18, 2022
श्री रामलला सरकार का सजा भव्य दरबार,,,विशाल जनसमूह के बीच लोगों को बताया भूत भविष्य,बताया उनके समस्याओं के उपाय…
April 20, 2023
’’मंत्री से खेद, मेरे प्रति कब खेद प्रगट करेंगे, विधायक जी।
August 2, 2021
