छत्तीसगढ़बलरामपुर

आसमान से गिरी मौत की बिजली,,,तीन की मौत सात घायल…

शंकरगढ़। शंकरगढ़ और जशपुर की सीमा पर बुर्जुडीह के पास आज देर शाम को आसमान से गिरी बिजली मौत की बिजली साबित हुई यहां साप्ताहिक बाजार में आसमानी बिजली गिरी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं।

पानी से बचने के लिये छिपे थे होटल में :- यहां पर आज साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था और दूर-दूर से ग्रामीण अपनी जरूरत के सामान खरीदने के लिए पहुंचे हुए थे देर शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते तेज बरसात होने लगी वही लोग बारिश छुपने के लिए बाजार में संचालित एक होटल में छिपे हुए थे तभी ऊपर से आसमानी बिजली उसी होटल में गिरी जिसमें 2 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हुए जानकारी मिलने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है जहां रास्ते में एक और की मौत हो गई।

दो की हालत गंभीर :- शंकरगढ़ पहुँचते ही तत्काल यहां घायलों का इलाज शुरू हुआ जिसमें दो की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है उन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है वही जो सामान्य रूप से घायल हैं उन्हें यही भर्ती करते हुए इलाज किया जा रहा है इस घटना के बाद से चारों तरफ मातम पसर गया है। जानकारी मिलने के बाद शंकरगढ़ के एसडीएम अजय किशोर लकड़ भी अस्पताल में पहुंचे और इसकी पूरी जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button