छत्तीसगढ़बलरामपुर

लोक अदालतों के माध्यम से मामलों के निपटारे हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक संपन्न…

राजपुर। व्यवहार न्यायालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक व्यवहार न्यायाधीश की उपस्थिति में संपन्न हुई जहां व्यवहार न्यायाधीश ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लंबित शमनीय मामलों को यथाशीघ्र प्रस्तुत करने को कहा इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के उपस्थित प्रतिनिधियों को वसूली के मामलों में प्री लिटिगेशन प्रस्तुत करने के साथ संबंधित पक्षों को समय पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए।


बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील सिंह, उमेश झा, विपिन जयसवाल, सुनील चौबे वीरेंद्र जायसवाल शंकर अग्रवाल के अलावा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री साहू विद्युत विभाग के सहायक अभियंता किए थे सेंट्रल बैंक,छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के प्रबंधक व नगरीय निकाय व अन्य विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button